डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के पिपराकोठी मे विश्वविद्यालय की ओर से किसान लाभार्थी सम्मेलन का हुआ आयोजन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मोतिहारी। डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के पिपराकोठी मे विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को किसान लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया। महामहि्म राज्यपाल का स्वागत करते हुये कुलपति डीपीएस पांडेय ने विश्वविद्यालय मेे शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार क्षेत्र मेॆ हो रहे विकास के बारे में चर्चा की। कुलपति डा पांडेय ने कहा कि विश्व विद्यालय प्राकृतिक खेती तथा श्री अन्न के उत्पादन को लेकर सक्रिय प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व विद्यालय बिहार में दलहन और तिलहन फसलों के विकास को लेकर गंभीर प्रयास करेगा ताकि दलहन और तिलहन में भी देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ सके।


महामहिम राज्यपाल श्री आर्लेकर ने विश्वविद्यालय के कार्यों की तारीफ की और कहा कि उन्हे पूरा विश्वास है कि योग्य और दूरदर्शी कुलपति को नेतृत्व मेॆ विश्वविद्यालय तेजी से प्रगति करेगा और इसका फायदा बिहार और देश को किसानों को भी मिलेगा।


पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री  राधामोहन सिंह ने किसानों को भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे मे बताया। उन्होने कहा कि किसान लाभार्थी कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जिसके बारे मे किसानों को पूर्ण जानकारी होनी चाहिये तभी वे उसका पूरा फायदा उठा पायेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार किसानों के विकास के लिये प्रतिबद्ध है ।


कार्यक्रम को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री प्रमोद कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम से पहले महामहिम राज्यपाल श्री आर्लेकर ने परिसर मेॆ स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कुलपति डा पांडेय ने महामहिम राज्यपाल को विश्वविद्यालय में बने मोमेंटो तथा विश्वविद्यालय में बने विभिन्न उत्पाद उपहारस्वरूप भेंट किये।


कार्यक्रम में हजारों किसानों को अतिरिक्त विश्वविद्यालय को कुलसचिव डा मृत्युंजय कुमार तथा विभिन्न डीन डायरेक्टर एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *