CRIME MEETING : सभी थाना अध्यक्ष व ओपी अध्यक्ष को रात्रि गश्ती के दौरान बैंक एरिया में निगरानी रखने का आदेश

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला अंतर्गत पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। जिसमें सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं सभी संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।पुलिस अधीक्षक के समीक्षा के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।


इस दौरान अपराध पर नियंत्रण, लंबित मामलों में गिरफ्तारी, आसूचना संकलन कर शराब तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, जनता से जुड़े मामलों को जल्द से जल्द निपटारा करने का सख्त निर्देश दिया गया।


वही सभी थाना अध्यक्ष व ओपी अध्यक्ष को रात्रि गश्ती के दौरान बैंक एरिया में निगरानी रखने, लंबित कांड का तीब्र गति से निष्पादन करने, सोमवार को सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को फील्ड में रहने, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक सभी दिन अलग अलग थाने पर जाकर करेंगे कांडो की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *