यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना के मोरवारा में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। जहां हादसे में क्षतिग्रस्त होने के बाद सड़क पर ही एक ट्रक को छोड़ दिया गया। जिसके कारण सड़क पर खड़े ट्रक से बारात से लौट रही स्कार्पियो टकरा गयी। जिसमे स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। वही सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी को सिंघिया पीएचसी से डीएमसीएच रेफर किया गया है।

मृतको में गाड़ी का चालक व दरभंगा जिला के बहेड़ी प्रखंड के उज्जैना गांव के 25 वर्षीय श्याम कुमार यादव, बली गांव निवासी मो. नौशाद का 15 वर्षीय पुत्र मो. सोनू शामिल है। तीसरे मृतक़ की पहचान नहीं हो पायी है। वही, घायलों में मो. मतानी का 20 वर्षीय पुत्र मो. फहीम, मो. मासूम का 21 वर्षीय पुत्र मो. शाहनवाज, मो. मतिम का 10 वर्षीय पुत्र मो. फैयाज, मो. रउफ का 15 वर्षीय पुत्र शाहनवाज, मो. समसेर का 18 वर्षीय पुत्र मो. शब्बीर आलम,मो. सहादत का 20 वर्षीय पुत्र सहनवाज, मो. जैनुद्दीन का 18 वर्षीय पुत्र जैनल उद्दीन शामिल है।

बताया गया है कि जख्मी सात लोगों में से भी तीन-चार की हालत नाजुक है। दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी, जबकि तीसरे की मौत DMCH में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना के उजैन गांव के पास स्थित बल्ली गांव से बीती रात कुशेश्वर स्थान थाना के बर्रा गांव में बारात गयी थी। बारात में शामिल होने के बाद स्कॉर्पियो से चालक समेत दस लोग देर रात 12 बजे बल्ली गांव लौट रहे थे।

सिंघिया होकर जाने के क्रम में मोरवारा के समीप दो दिन पूर्व हुए हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक सड़क पर खड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वही उसमें सवार चालक समेत सभी दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चालक और आगे बैठा व्यक्ति स्कॉर्पियो में इस कदर फंस गया था कि गाड़ी को काटकर उन्हें निकलना पड़ा।

हालांकि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद जख्मी व मृतकों को लोगों के सहयोग से सिंघिया पीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आठ जख्मी को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि जख्मी में से एक ने डीएमसीएच में दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर या पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही शव को जब कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का बताना है कि अगर सड़क पर से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस पहले हटा लेते तो शायद इतनी बड़ी हादसा नही होता। इधर घटना की सूचना मिलते हैं मृतकों के गांव में भी कोहराम मच गया है। जख्मी में कई लोगों की हालत नाजुक बताई गई है। फिलहाल सभी का इलाज डीएमसीएच में जारी है।





