प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, एक आदमी के लिए जीवन के प्राण वायु ऑक्सीजन के लिए 18 पेड़ की होती जरूरत

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। वीमेंस कालेज, समस्तीपुर में गुरुवार को प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो सिन्हा ने पौधारोपण कार्य किया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। एक आदमी के लिए जीवन के प्राण वायु ऑक्सीजन के लिए 18 पेड़ की आवश्यकता पड़ती है। पेड़ पौधा है तो जीवन का अस्तित्व है।

डा विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रकृति ने हमें पेड़ पौधा, जल, जीव जंतु , पहाड़ आदि मुफ्त में दिया है, लेकिन मनुष्य अपने स्वार्थ में उसका नाश कर आने वाली पीढ़ी को नुकसान पहुंचा रही है। डा सालेहिन अहमद ने कहा कि व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण का संकल्प करे और उसे पूरा करें।


इस अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण रक्षा का संदेश पोस्टर और स्लोगन से दिया और प्रधानाचार्या ने अच्छे पोस्टर और स्लोगन लिखने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या ने 43 डिग्री सेल्सियस तापमान की तपती धूप में महाविद्यालय आने के लिए बच्चों, शिक्षकों, और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।


मौके पर प्रो बिगन राम, डा पुष्कर कुमार झा, डॉ श्री विद्या, राधा कुमारी, सुषेण कुमार, स्वर्ण, पायल राज आदि सहित अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *