पूर्णिया में अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को देशी कट्टा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

पूर्णिया। पूर्णिया ज़िले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत दो कुख्यात बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा एवं चार (04) जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना के बेलौरी गांव का गौरव साह एवं भागलपुर जिले के रंगरा ओपी के साधुपुर के धीरज कुमार यादव के रूप में की गयी है।


मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल पुलिस को गुप्त सूचना मिली की, बेलौरी चौक पर आश्रय स्थल के निकट कुछ लोग इकट्ठा होकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद के द्वारा मामले पर त्वरित कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पुष्कर कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम मे थानाध्यक्ष मुफस्सिल संतोष कुमार झा, पुअनि वीरेंद्र कुमार, परिपुअनि गीतांजलि सिंह,परिपुअनि विभा कुमारी,सअनि रमेश पासवान, तकनीकी शाखा प्रभारी पुअनि पंकज आनंद, सिपाही रोहित कुमार, इंद्रजीत कुमार,सुनील कुमार, रंजीत कुमार, नीतीश कुमार,सत्यनारायण राम, चालक सिपाही पप्पू कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

टीम के द्वारा सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु बेलौरी चौक पर आश्रय स्थल के निकट पहुंचे कि वहा से चार पांच लोग इधर-उधर भागने लगे। तत्पश्चात पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खदेड कर उनमे से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के क्रम में उनके पास से एक देसी कट्टा एवं चार ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनो में से एक गौरव साह का अपराधिक छवि का व्यक्ति हैं जो कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *