यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला के सरायरंजन के नरघोघी गांव स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कालेज के अधिकांश भवन का निर्माण पूरी होने की स्थिति में है। बहुत जल्द हीं निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। कालेज भवन का निर्माण जैसे जैसे तैयार होती जा रही है वैसे वैसे भवन की रंगारोहन किया जाता है। फिलहाल दिसंबर में इस अस्पताल के शुरू होने की संभावना है। हालांकि इस संबंध में फिलहाल कोई आदेश नही मिला है। लेकिन दिसंबर में अस्पताल के शुरू होने की चर्चा हो रही है।

यह कालेज दूर से भवन की चमक से क्षेत्र की खुबसूरती देखी जा रही है। चार बर्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 नवंबर 2019 को कॉलेज निर्माण को लॉकर शिलान्यास किया गया था। कालेज का निर्माण कार्य चार बर्ष में पूरी करनी थी।लेकिन कोरोना काल के आने से देरी हुई है।

इस कालेज के निर्माण कार्य पूरी होते हीं उद्घाटन किया जाएगा। बताते चले की यह कालेज में 500 बेड होगें। 592 लाख की लागत से इस मेडिकल कालेज निर्माण हो रहा है। मेडिकल कालेज निर्माण कार्य मैनेजर केसी त्यागी ने बताया की कालेज निर्माण का कार्य दिन रात जारी है। बहुत जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर सरकार के हवाले कर दिया जाएगा।








