यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ समस्तीपुर द्वारा रेलवे स्टेशन पर रविवार से रेल यात्रियों को पानी पिलाने का सेवा कार्य शुरू किया गया। जिला आयुक्त स्काउट सह वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजीव रंजन के निर्देशानुसार उक्त सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) रविन्द्र कुमार के द्वारा किया गया है। आज प्रथम दिन सेवा कार्य में 25 स्काउट्स एवं गाइड्स, रोवर, रेंजर ने अपना सहयोग दिया।

समस्तीपुर स्टेशन पर भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए स्काउट गाइड के बच्चों न सेवा कार्यक्रम के तहत पियाउ सेंटर शुरू किया है। प्याऊ सेंटर के अलावा स्काउट व गाइड के बच्चों ने स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर घूम कर बैठे यात्रियों को भी शीतल पेयजल उपलब्ध कराया। साथ ही लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों में बैठे यात्रियों को भी मुफ्त में शीतल पेयजल पानी उपलब्ध कराया।

इससे यात्रियों में काफी खुशी देखी जा रही थी। बता दें कि समस्तीपुर स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर स्थाई रूप से शीतल पेयजल केंद्र संचालित है। लेकिन अचानक ट्रेन आने के बाद पानी लेने को लेकर यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रहती है। जिसमें कई यात्रियों को ट्रेन खुलने के कारण पानी नहीं मिल पाता है।

ऐसे यात्रियों को ट्रेन में पानी खरीदकर पीना पड़ता है। इसको देखते हुए स्काउट गाइड के बच्चों ने प्लेटफार्म पर पियाऊ केेंद्र शुरू किया है। साथ ही ट्रेन के पहुंचते हैं बच्चे पानी लेकर के बोगियों के पास पहुंच जाते हैं। जहां जरूरतमंद यात्रियों को निशुल्क में शीतल पानी उपलब्ध कराया जाता है।







