भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने खानपुर में लगाया जन सुनवाई कार्यक्रम, कहा – हर लोगो को मिलेगा न्याय

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर के भोरेजयराम बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में रविवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी खानपुर लोकल कमिटी की ओर से जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन सुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमानंद वर्मा व संचालन रमाशंकर सक्सेना ने किया।

सभा को सम्बोधित करते हुए माकपा विधायक अजय कुमार ने कहा जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान आये हुए आवेदन पर न्याय दिलाने का काम करेंगे। पोखर के भिंडा पर बसे ग़रीब भूमिहिनों को एक घर बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए नहीं हटाया जायेगा।

माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह विजय कुमार आजाद श्याम कांत झा सुचिता देवी महेश कुमार रामज्ञान राय रामनरेश साहनी उमेश साह यशवंत कुमार रामाश्रय पंडित रामचन्द्र साहनी मिथलेश कुमार सीताराम राकेश कुमार सुजीत कुमार सहित दर्जनों वक्ताओं ने कहा जनता के ज्वलंत मुद्दों पर कारवाई होगी अन्यथा संघर्ष होगी।

जन सुनवाई कार्यक्रम में जमा किए गए सैकड़ों आवेदन में 155 जमीन बंदोबस्ती, 28 पुलिस प्रशासन अन्य 46 पर कारवाई शुरू होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *