समर कैम्प : गर्मी की छुट्टी में खेल-खेल में भाषा एवं गणित को सीखना है इसका मुख्य उद्देश्य

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर‌। जिला के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर एलौथ में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता रोहित रौशन तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा मानवेंद्र कुमार राय ने सरकारी विद्यालयों के कक्षा 6 एवं 7 के छात्र-छात्राओं में भाषा एवं गणित के बुनियादी कौशल के सम्वर्धन हेतु “समर कैंप 2023” के उद्घाटन में शामिल हुए। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता ने बच्चों एवं शिक्षा सेवक से समर कैंप को सफल बनाने का आवाह्न किया।

विशेष रुप से बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस गर्मी की छुट्टी में खेल-खेल में भाषा एवं गणित को सीखना है और प्रत्येक कार्य दिवस को केंद्र पर उपस्थित होना है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा ने अपने संबोधन में समर कैंप को रुचिकर बनाने तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों को खाली पेट नहीं रहने की नसीहत दी।

मौके पर एसआरपी मधुरेन्द्र दत्त शर्मा, बीआरपी अंजनी तिवारी, शिक्षा सेवक सीताराम रजक, प्रखंड नोडल प्वाइंट पर्सन विनोद कुमार, नरेश महतो एवं अन्य तथा विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मौजूद थी।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग एवं प्रथम संस्था के संयुक्त प्रयास से दिनांक 1 जून से 30 जून तक शिक्षा सेवक, तालिमी मरकज, जीविका के स्वयं सेवक शिक्षक एवं कई अनेक संस्था के स्वयं सेवकों के द्वारा कक्षा 6 एवं 7 के चयनित बच्चों को भाषा एवं गणित की बुनियादी कौशलों का सम्वर्धन किया जाना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *