समस्तीपुर में खरीफ महोत्सव में किसानों को दी गई उन्नत खेती की विशेष जानकारी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। खरीफ महाअभियान सह महोत्सव प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार, कृषि वैज्ञानिक आर के तिवारी, बीडीओ राहुल कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आलोक गुप्ता, बीएओ विनय शंकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कृषि वैज्ञानिक ने उपस्थित किसानों से कहा कि मौसम के बदलते परिवेश में धान की सीधी बुआई एक विकल्प है। जैसा बीज बोएंगे वैसी ही फसल होगी। वैज्ञानिक ने धान की बुआई के बारे में विस्तार से बताया। वहीं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आलोक गुप्ता ने मरुआ बीज की किस्मे बारे में व बुआई के बारे में विस्तार से किसानों को बताया।

विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार ने प्रखंड मुख्यालय में लगे सूचना पट्ट पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी का मोबाइल नम्बर अंकित करने को कहा। ताकि जरूरतमंद किसानों को समय पर कोई जानकारी मिल सके। मौके पर प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख के अलावे कई जनप्रतिनिधियों व काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *