मोहनपुर एलआईजी के एसओ के शाखा प्रबंधक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित एलआईसी के मोहनपुर एसओ शाखा में रविवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शाखा के निवर्तमान शाखा प्रबंधक जटा शंकर चौधरी का तबादला होने पर विदाई एवं नव पदस्थापित शाखा प्रबंधक राम पदारथ शर्मा का स्वागत समारोह पूर्वक किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने निवर्तमान शाखा प्रबंधक के किए कार्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके द्वारा हर अभिकर्ता को एक सम्मान दिया गया। हर समस्या को सुलझा कर अभिकर्ता के आगे की राह को आसान किया गया। जिसके कारण जबभी शाखा को जो टारगेट दिया गया, समय रहते पूरा किया गया।

इसमें दोनों शाखा प्रबंधक के साथ मुख्य शाखा के विक्रय प्रबंधक शशि कुमार व विक्रय विभाग के ही परमानंद भास्कर उपस्थित थे। मंच संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया।

इस समारोह में सुशील कुमार गुप्ता, अरुण कुमार झा, ललित कुमार झा, अनुज कुमार सिंह, विजय कुमार चौधरी, अभय कुमार झा, सुशील कुमार, भरत कुमार राय, बासुकी कुमार सिंह, प्रमोद कुमार पप्पू, रामनाथ राय, अजब लाल शाह, सुरेन्द्र पंडित, शंकर ठाकुर , सुजीत कुमार आदि मुख्य जीवन सलाहकार व सुपरवाइज अभिकर्ता उपस्थित हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *