समस्तीपुर में कांड निष्पादन के लिए बना केंद्रीय अनुसंधान कक्ष, प्रतिदिन सुबह 7 से 11 बजे तक मिलेंगे सभी अधिकारी

यहां क्लीक कर व्हाटसएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में लंबित कांडों की समीक्षा के लिए केंद्रीय अनुसंधान कक्ष का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में केंद्रीय अनुसंधान कक्ष का उद्घाटन करते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि जिले में लंबित कांडों की सामूहिक समीक्षा के लिए केंद्रीय अनुसंधान कक्ष की स्थापना की गयी है। इसके लिए जिले के सर्वाधिक कांड लंबित रहने वाले 13 थानों को शामिल किया गया है।

एसपी ने बताया कि कांडों की अनुसंधान को गति देने के लिए कलेक्ट्रेट में केंद्रीय अनुसंधान कक्ष का शुभारंभ किया गया है। जहां प्रत्येक दिन सुबह सात बजे से 11 बजे तक प्रतिदिन थाना के संबंधित आईओ, सर्किल इंस्पेक्टर, डीएसपी के अलावे स्वयं एसपी भी मौजूद रहेंगे। जहां लंबित कांडों की समीक्षा के लिए सामूहिक प्रयास किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक दिन अलग-अलग थाना निर्धारित किया गया है।

एसपी ने बताया कि सर्वाधिक कांड लंबित रहने वाले 13 थाना को शामिल किया गया है। जिसमें रोसड़ा, बिथान, मुफस्सिल, मुसरीघरारी, नगर थाना, ताजपुर, वारिसनगर, कल्याणपुर, दलसिंहसराय, उजियारपुर, पटोरी, मोहनपुर व मोहिउद्दीननगर थाना शामिल है। निर्धारित तिथि को संबंधित थाना के कांडों की समीक्षा की जाएगी। ताकि अधिक से अधिक कांडों का निष्पादन किया जा सके।

एसपी ने बताया कि किसी व्यक्ति को किसी भी कांड अनुसंधान पर कोई आपत्ति है। उनकी बात को अनसुना किया गया है, तो ऐसे व्यक्ति भी अपने थाना के निर्धारित दिन पर कक्ष में उपस्थित होकर सभी अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं। ताकि कांड के निष्पादन में सहयोग मिल सके।

निर्धारित दिन —– थाना का नाम
रविवार — रोसड़ा व बिथान
सोमवार — मुफस्सिल व मुसरीघरारी
मंगलवार —- नगर थाना व ताजपुर
बुधवार —- वारिसनगर व कल्याणपुर
गुरुवार —- दलसिंहसराय व उजियारपुर
शुक्रवार —- पटोरी
शनिवार —– मोहिउद्दीननगर व मोहनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *