समस्तीपुर में बंधक बनाकर युवक को मारी गोली, लूट की योजना बनाने के दौरान दो युवक गिरफ्तार

यहां क्लीक कर व्हाटसएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में लेने के विवाद में एक युवक को गोली मारने एवं लूट की योजना बनाने के आरोप में दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही इसमें शामिल अन्य बदमाशों की पहचान करने के बाद पूसा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पूसा पुलिस ने थाना क्षेत्र के भुसकौल मुरा टोल स्थित आम गाछी में सात आठ अपराधियों द्वारा बड़े लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी।


समस्तीपुर पुलिस कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी विनय तिवारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पूसा थाना के भुसकौल मुरा टोल के दीपक राय व हरपुर पूसा के अनमोल कुमार को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों केपास से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद किया गया।


एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पांच अपराधी फरार हो गया। जिसकी पहचान कर ली गय है। साथ ही पूछताछ के दौरान यह भी बात सामने आयी की पैसे के लेनदेन को लेकर मुजफ्फरपुर के सकरा थाना के विशनपुर बखरी के विक्रम कुमार को एक कमरा में बंधक बनाकर रख मारपीट कर रहा था। जब विक्रम कुमार भागने लगा तो दीपक के द्वारा गोली मार दी गयी। जो गोली विक्रम के जांघ में लगी। इस मामले में भी विक्रम के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।


एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में पूसा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, एसआई फिरोज आलम, एएसआई मायाशंकर सिंह आदि थे। उन्होंने कहा कि इन गिरफ्तार बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद कई अन्य कांडों के खुलासा होने की भी संभावना है। साथ ही हथियार कहां से लाया गया, इसकी भी जांच पड़ताल कर हथियार तस्कर की पहचान कर उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *