यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। सोनपुर रेल मंडल के बछवाड़ा स्टेशन पर जयनगर भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव दिया गया है। केंद्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज गिरिराज सिंह द्वारा शनिवार को गाड़ी संख्या 15553/54 भागलपुर- जयनगर – भागलपुर एक्सप्रेस का सोनपुर मंडल के बछवारा जंक्शन पर ठहराव का शुभारंभ हरी झंडी दिखा कर किया गया।

इस अवसर पर विधायक बछवारा सुरेन्द्र मेहता एवं विधायक बेगूसराय (नगर) कुंदन कुमार के अलावे सोनपुर डीआरएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थिति रहे। इसके अलावे बेगूसराय सांसद प्रतिनिधि केशव शांडिल्य, अमरेन्द्र अमर एवं प्रो. राकेश सिन्हा, राज्यसभा सांसद बलराम सिंह भी उपस्थित रहे।

विदित हो कि यात्रियों की सुविधा हेतु भागलपुर और जयनगर के मध्य संचालित की जा रही गाड़ी संख्या 15553/15554 भागलपुर-जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस का सोनपुर मंडल के बछवारा स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।

दिनांक 20 मई से गाड़ी संख्या 15553 भागलपुर- जयनगर एक्सप्रेस 11.30 बजे बछवारा स्टेशन पहुंचेगी तथा 02 मिनट पश्चात् 11.32 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस 00.10 बजे बछवारा पहुंचकर 00.12 बजे आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी।







