समस्तीपुर से टॉप टेन में शामिल शराब माफिया सहित तीन युवकों को हथियारों के साथ STF ने किया गिरफ्तार

यहां क्लीक कर व्हाटएसएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में टॉप टेन अपराधियों एवं शराब माफिया में वांछित प्रभात चौधरी सहित दो सहयोगी को पुलिस ने एसटीएफ की मदद से कल्याणपुर थाना के बरहेता से गिरफ्तार किया है। साथ ही इसके पास से पुलिस ने दो पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, एक स्कार्पियो, एक कार, 13 मोबाइल, फर्जी सिम आदि बरामद हुआ किया है।
कल्याणपुर थाना पर गुरुवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि जिले के टॉप टेन एवं शराब माफियाओं की सूची बनाकर गिरफ्तारी के लिए राज्य एवं अंतर राज्य स्तर पर विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसी कड़ी में मिली सूचना एवं तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर जिले के टॉप टेन अपराधियों में एक दर्जन कांडों के वांछित एवं जिले के सबसे बड़ी शराब माफिया प्रभात चौधरी द्वारा अपने साथी रवि चौधरी एवं अमरजीत कुमार दास को दो तीन गाड़ियों से जमा होकर शराब की बड़ी खेप उतारकर वितरण करने की सूचना मिली।

एसपी ने बताया कि सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी कर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता से तीना को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के क्रम में प्रभात चौधरी के पास से एक देशी लोडेड पिस्टल, रवि चौधरी के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल एवं कुल 13 फर्जी सिम लगा हुआ मोबाइल बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रभात व रवि चौधरी चकमेहसी थाना के नीमा चकहैदर एवं कुढ़वा का अमरीजत कुमार रहने वाला है।
एसपी ने बताया कि प्रभात चौधरी पर विभिन्न अपराधिक मामला दर्ज है। जिले के कल्याणपुर एवं चकमेहसी थाना में कुल 16 मामला इसके विरुद्ध दर्ज है।

इस छापेमारी में एसटीएफ के साथ कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार, चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद्रकिशोर टूडू, एसआई राज किशोर राम, प्रिया कुमारी, दिव्य ज्योति कुमारी बांके बिहारी राय आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *