समस्तीपुर में महिला की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, डायन के आरोप में दो महिला को पीटा

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत रतवारा गांव के वार्ड 8 में खानका चौक स्थित मुसहरी टोला में शनिवार शाम 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने डायन बताकर दो महिलाओं की पिटाई कर दी। इसके विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा करने के साथ ही सड़क जाम कर दिया।

घटना के बाद गांव में तनाव हो गया। गांव ने तनाव की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस गांव में पहुच गयी। घटना को लेकर पूरी रात गांव में गश्त लगाती रही।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका रतवारा गांव निवासी नागेंद्र पासवान की 34 वर्षीया पत्नी रिंकू देवी है। मृतका के पति नागेंद्र पासवान का कहना था कि उसकी पत्नी रिंकू देवी मजदूरी करती थी। गांव की एक महिला ने उसे मक्के की बाली तोड़ने को कहा था। परंतु व्यस्तता के कारण वह नहीं जा पाई।

दूसरे जगह खेत से काम से लौटने के बाद रिंकू देवी के सीना में अचानक दर्द होने लगा, जब तक परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाते उसकी मौत हो गयी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतका का शव लेकर गांव लौट आए। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों ने डायन का आरोप लगाते हुए गांव की दो महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में आमने-सामने हो गए।

इसी बीच रामभद्रपुर स्टेशन से मिर्जापुर जाने वाली सड़क को रतवारा खानका चौक के समीप कुछ लोगों ने जाम कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, परंतु लोगों के आक्रोश को देखते हुए इसकी सूचना मुख्यालय दी गयी।

कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार की सूचना पर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने मथुरापुर, वारिसनगर सहित अन्य थाने की पुलिस को मौके पर भेजा। जिससे गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी। शनिवार की रात पुलिस मौके पर कैंप की।

थाना अध्यक्ष गौतम कुमार, वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सहित मथुरापुर पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जख्मी दोनों महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस की घटनास्थल पर तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *