रांची-सासाराम एक्सप्रेस का हैदरनगर और उंटारी रोड स्टेशन पर तथा पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का देवलाली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रांची और सासाराम के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 18635 व 18636 रांची-सासाराम- रांची एक्सप्रेस का 12 मई 2023 से पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के हैदरनगर और उंटारी रोड स्टेशन पर तथा 13202 व 13201 पटना- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का 06 मई 2023 से कल्याण और नासिक रोड के मध्य देवलाली स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर छह माह के लिए ठहराव दिया जा रहा है।

दिनांक 06 मई 2023 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलने वाली 13202 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस 17.59 बजे देवलाली स्टेशन पहुंचेगी तथा 18.00 बजे प्रस्थान करेगी।

दिनांक 06 मई 2023 से पटना से खुलने वाली 13201 पटना-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 05.44 बजे देवलाली पहुंचकर 05.45 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह 12 मई 2023 से रांची से खुलने वाली 18635 रांची- सासाराम एक्सप्रेस 22.18 बजे उंटारी रोड पहुंचकर 22.20 बजे प्रस्थान करेगी। तत्पश्चात् यह ट्रेन 22.35 बजे हैदरनगर पहुंचेगी तथा यहां से 22.37 बजे प्रस्थान करेगी।

वापसी में सासाराम से खुलने वाली 18636 सासाराम- रांची एक्सप्रेस 04.46 बजे हैदरनगर पहुंचकर 04.48 बजे प्रस्थान करेगी। जबकि उंटारी रोड में यह ट्रेन 05.10 बजे पहुंचेगी तथा 02 मिनट बाद 05.12 बजे यहां से प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *