समस्तीपुर रेल मंडल में आये तेज आंधी के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। रेल मंडल के धमारा घाट क्षेत्र में 4 मई को आयी काफी तेज आंधी से समस्तीपुर मंडल के धमाराघाट-मानसी स्टेशनों के मध्य ओएचई में ब्रेकडाउन होने के कारण रेल परिचालन बाधित हुआ है। रेल परिचालन प्रारंभ करने हेतु यु़द्धस्तर पर कार्य जारी है। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस कारण निम्नालिखित ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है


मार्ग परिवर्तन: दिनांक 04 मई 2023 को सहरसा से खुल चुकी गाड़ी संख्या 13164 को परिवर्तित मार्ग सहरसा-  बनमनखी- पूर्णिया- कटिहार के रास्ते चलायी जा रही है।

पुनर्निधारित समय से चलायी जाने वाली ट्रेनें:  दिनांक 04 मई 23 को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12203 सहरसा- अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 14.30 बजे के स्थान पर 20.00 बजे खुलेगी।

दिनांक 04 अप्रैल 23 को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13227 सहरसा- राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस 15.05 बजे के स्थान पर 20.30 बजे खुलेगी।

दिनांक 04 मई 23 को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 05549 सहरसा- समस्तीपुर स्पेशल 18.15 बजे के स्थान पर 20.40 बजे खुलेगी।

रद्द ट्रेन:  दिनांक 04 मई 23 को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 05243 सहरसा-समस्तीपुर स्पेशल का परिचालन रद्द किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *