यात्रियों को राहत अब 28 अप्रैल से रांची बनारस रांची एक्सप्रेस का धनबाद मंडल के इन स्टेशन पर होगा ठहराव

यहां क्लीक कर दूरबीन व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रांची और बनारस के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 18611 व 18612 रांची-बनारस- रांची एक्सप्रेस का धनबाद मंडल के खलारी स्टेशन पर दिनांक 28 अप्रैल 2023 से प्रायोगिक तौर पर अगले छह माह के लिए दो मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।

दिनांक 28 अप्रैल 2023 से रांची से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18611 रांची -बनारस एक्सप्रेस 23.45 बजे खलारी स्टेशन पहुंचेगी और 23.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह दिनांक 28 अप्रैल 2023 से बनारस से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18612 बनारस- रांची एक्सप्रेस 23.43 बजे खलारी स्टेशन पहुंचेगी तथा 23.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। खलारी स्टेशन के यात्रियों को बनारस व रांची जाने आने के लिए नई ट्रेन की सुविधा दी गयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *