यहां क्लीक कर दूरबीन व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड कार्यालय परिसर में जीविका दीदी द्वारा चाय नाश्ता का दुकान एवं नीरा बिक्री केंद्र खोला गया। ताकि लोगों को नाश्ता के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्द्धक पेय ‘नीरा’ उपलब्ध करने के उदेश्य से पूसा प्रखंड में नीरा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया।

समस्तीपुर जिले के जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक विक्रांत शंकर सिंह एवं पूसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव कुमार, जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक मो साहेब द्वारा संयुक्त रूप से चाय नाश्ता का दुकान एवं नीरा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया।

अधिकारियों ने वहाँ मौजूद स्थानीय लोगों को नीरा के लाभ के विषय में जानकारी दी गई। लोगों ने भी गुणकारी नीरा को खूब पसंद किया। यहाँ जीविका द्वारा प्रोत्साहित जीविका नीरा उत्पादक समूह के माध्यम से उपलब्ध नीरा की बिक्री होगी।

जीविका नीरा उत्पादक समूह से जुड़े सदस्यों ने बताया कि नीरा पेड़ से प्राप्त शुद्ध एवं मीठा रस है। इस कार्यक्रम में पूसा प्रखंड के जीविका कर्मी एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।









