निरीक्षण: DM आमजनो की समस्याओं को जल्द से जल्द करे निष्पादन का आदेश

यहां क्लीक कर दूरबीन व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मोतिहारी। मोतिहारी डीएम ने मोतिहारी के अरेराज अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। डीएमके अचानक पहुंचने से अनुमंडल कार्यालय में कर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने समान्य प्रशाखा, आपूर्ति शाखा, नजारत शाखा, राजस्व प्रशाखा, अनुमंडल आरटीपीएस, निबंधन कार्यालय अरेराज सहित अन्य शाखाओं का जायजा लिया।

कार्यालय में मौजूद कर्मियों से प्राप्त आवेदनों के बारे में भी डीएम ने आवश्यक जानकारी ली। डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आम जानो की समस्याओं को जल्द से जल्द निष्पादन करें। ताकि एक ही कार्य के लिए जनता को बार बार नही आने दें।

अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित आमजनों से बात चीत कर समस्याओं के निराकरण को लेकर संबंधित पदाधिकारी को भी डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज के साथ-साथ सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अनुमंडल कार्यालय का गहन निरीक्षण किया गया। डीएम ने कार्यालय के दस्तावेज को सुसज्जित कर रखने, साफ सफाई को बेहतर रखने का आदेश दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *