यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर/सिंघिया। समस्तीपुर जिला के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के मिल्की गांव स्थित भगवती स्थान में बुधवार को पूजा व महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इसका आयोजन आनंद मोहन के रिहाई से उत्साहित गांव के लोगों के द्वारा किया गया।

मौके पर मौजूद जिला परिषद प्रतिनिधि अरविंद राम, संतोष कुमार चौपाल, रामप्रसाद राम, रीना देवी, शीव देवी, तेतरी देवी, मनौरी, अनील चौपाल आदि ने बताया कि आनंद मोहन जी किसी खास जाति का नेता नही हैं बल्कि सभी जाति व जमात के नेता व मसीहा हैं।

इन लोगों ने कहा कि आज जो भी लोग उनके रिहाई पर सवाल उठा रहे हैं। वे महादलितों के हितैषी नही, बल्कि वोट के ठेकेदार हैं। सच्चाई ये है कि हम महादलितों का हमेशा आनंद मोहन जी से मदद मिलते रहे है।

वहीं इस अवसर पर प्रखंड उप प्रमुख रिंकू सिंह, सुजीत सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ लड्डू, बबन प्रसाद सिंह, दीपक सिंह, टोनू सिंह, चिंटू सिंह, मुकेश कुमार सिंह, संतोष झा, बाबूल सिंह, राकेश सिंह, पप्पू सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

उक्त सभी लोगों ने आनंद मोहन की रिहाई के निर्णय को लेकर नीतीश और तेजस्वी सरकार को साधुवाद दिया। प्रसाद वितरण से पूर्व मंदिर के पूजारी पंडित श्यामानंद मिश्रा ने माता भगवती की विधिवत पूजा अर्चना किए।








