यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी के एएनडी कॉलेज खेल मैदान के उत्तरी हिस्से में मंगलवार की दोपहर आग लग गई। इससे कॉलेज के शिक्षक, कर्मी एवं छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई।

प्राचार्य डॉ जयशंकर प्रसाद ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम कॉलेज पहुंची तथा कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया।


प्राचार्य ने बताया कि इस घटना में खेल मैदान के उत्तरी हिस्से में लगे कई वृक्ष झुलस गए हैं। प्राचार्य ने आशंका जताई है कि कॉलेज में आने वाले किसी शोहदे या असामाजिक तत्व ने सिगरेट पीकर फेंक दिया होगा जिससे यह घटना हुई होगी।









