यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर पर तेज रफ्तार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर बांध पर की है। जहाँ सोमवार की देर रात तेज रफ्तार से आ रही कार ने एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया।

कार में सवार में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवती सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान कल्याणपुर के रतवारा गांव के विकास कुमार के रूप में की गयी है। वहीं उसके साथ कार में सवार युवती व एक युवक की हालत नाज़ुक है।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पर 112 पुलिस टीम को दीं।सूचना पर पहुची पुलिस ने जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां युवती व युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वही मृतक युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया।

बताया जाता है कि वे लोग सोमवार की देर रात कार से किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी क्रम में चकनूर गांव में बूढ़ी गंडक बांध के किनारे ट्रैक्टर खड़ी थी, जिसमें तेज रफ्तार से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने युवक की लाश को परिजन को सौंप दिया इधर घटना में क्षतिग्रस्त कार को भी पुलिस ने जप्त कर मामले की जांच में जुटी है।








