सोनपुर मंडल के सराय स्टेशन पर 25 अप्रैल को होगा ट्रैफिक ब्लॉक, परिचालन में किया गया बदलाव

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। सोनपुर मंडल के हाजीपुर- मुजफ्फरपुर रेलखंड के सराय स्टेशन पर एफओबी के गार्डर लॉचिंग के लिए 25 अप्रैल को 06.25 बजे से 10.55 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जायेगा। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस कारण ब्लॉक के दिन ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार परिवर्तन किया गया है।

विलंब से चलायी जाएगी यह ट्रेन:
25 अप्रैल को दानापुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13226 दानापुर-जयनगर एक्सप्रेस दानापुर से 155 मिनट पुनर्निधारित (विलंब) समय से खुलेगी। बापूधाम मोतिहारी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस बापूधाम मोतिहारी से 165 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी। मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 05253 मुजफ्फरपुर- पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल मुजफ्फरपुर से 110 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी।

नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें:
24 अप्रैल को ग्वालियर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर- बरौनी एक्सप्रेस रास्ते में 145 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। 24 अप्रैल को हटिया से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस रास्ते में 100 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

25 अप्रैल को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल रास्ते में 110 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। 25 अप्रेल को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल रास्ते में 70 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

25 अप्रैल को बरौनी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल रास्ते में 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। 25 अप्रैल को नरकटियागंज से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15202 नरकटियागंज- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस रास्ते में 80 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

25 अप्रैल को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15515 रक्सौल- दानापुर एक्सप्रेस रास्ते में 25 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। 25 अप्रैल को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15549 जयनगर- पटना एक्सप्रेस रास्ते में 50 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *