यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने दानापुर वलसाड के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 09025 व 09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल (डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल के रास्ते) चलेगी।

यह स्पेशल वलसाड से 24 अप्रैल से 03 जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को तथा दानापुर से 25 अप्रैल से 04 जुलाई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी।

गाड़ी संख्या 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल वलसाड से सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को 08.40 बजे खुलकर मंगलवार को 07.50 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 08.55 बजे बक्सर, 10.35 बजे आरा रूकते हुए 12.00 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल दानापुर से सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को 14.30 बजे खुलकर 15.05 बजे आरा, 16.15 बजे बक्सर, 17.55 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए बुधवार को 21.30 बजे वलसाड पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसवाल, जलगांव, पालधी, नंदूरबार एवं भेस्तान स्टेशनों पर रूकेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 15 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।







