यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर/रोसड़ा। हरियाणा में कुछ दिनों पूर्व हुए राइस मील हादसे में जख्मी मजदूरों के मरने का सिलसिला जारी है। समस्तीपुर जिले के एक और मजदूर की मौत की सूचना मिली है। इसके साथ ही हादसे में समस्तीपुर जिले के मरने वाले मजदूरों की संख्या पांच पहुंच गई है। जबकि घटना में जख्मी दर्जन भर मजदूर अभी भी हरियाणा के अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है । हरियाणा के करनाल जिले के तरावड़ी में तीन दिन पूर्व तीन मंजिला इमारत गिरने से जख्मी हुए एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ उस हादसे में रोसड़ा अनुमंडल के मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी। मरने वाले मजदूर की रोसड़ा थाना क्षेत्र के रानीपरती गांव निवासी गुलत सदा के पुत्र छोटू सदा (22) के रुप में पहचान की गयी है।

उसका रोहतक पीजीआई में इलाज के चल रहा था। वहीं उसकी मौत हुई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजन हरियाणा के करनाल के लिए कूच कर गए। घर मौजूद परिजनों व रिश्तेदारों ने बताया कि छोटू का शव रानीपरती लाया जाएगा। यहीं उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

छोटू की मौत की सूचना मिलने पर शिवाजीनगर की प्रभारी सीओ प्रिया आर्यनी भी उसके घर पहुंची और उन्होंने परिजनों से वहां के हालात की जानकारी ली। प्रभारी सीओ ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर जिला आपदा को भेजा जा रहा है। विभागीय निर्देशानुसार मृतक के आश्रित को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

बता दें कि बीते मंगलवार को हुए इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई थी। दूरभाष पर तरावड़ी में मौजूद यहां के मजूदरों ने बताया कि राइस मिल की इमारत गिरने से अधिकांश जख्मी लोगो को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया था।

मामले में मौके पर विभूतिपुर के अवधेश, चंदन, पंकज व संजय की मौत हो गई थी। जबकि छोटू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया था। जहां पर गुरुवार दोपहर उसकी मौत हो गई ।








