यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन जिला कमिटी की बैठक जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार देव के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में एटक के राज्य अध्यक्ष एवं अजय कुमार सिंह एटक राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व एमएलसी उषा साहनी, प्रगति लेखक संघ के नेता ललन कुमार, ने एटक के राष्ट्रीय परिषद का रिपोर्टिंग करते हुए वर्तमान केंद्र सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ सभी मजदूरों को गोलबंद करने हेतु आगामी 16 से 18 जून को एटक का राज्य स्तरीय सम्मेलन दलसिंहसराय में सफल करने को लेकर रणनीति बनाई गयी।


साथ ही स्वागत समिति का गठन किया गया। बैठक को भाकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो, जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, विनोद कुमार समीर, शशी रंजन कुमार बबलू, प्रेम कुमार राय, अनिल प्रसाद,

शंकर राम, मोहम्मद शहीद अंसारी लक्ष्मण पासवान, शंभू कुमार चौधरी, राम आशीष सिंह, महेश्वर राम, के अलावे एटक महासचिव रामविलास शर्मा ने सम्मेलन को बेहतर करने हेतु विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत किया।








