यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
मोतिहारी। समस्तीपुर रेल मंडल के मोतिहारी और पटना के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन का शुभारंभ शनिवार को किया गया। स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह ने बापूधाम मोतिहारी स्टेशन से बापूधाम मोतिहारी और पाटलिपुत्र के बीच एक नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन के रूप में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायकगण श्यामबाबू प्रसाद यादव एवं सुनील मणि तिवारी, मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल से गाड़ी संख्या 15556 व 15555 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र- बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित परिचालन किया जायेगा।

गाड़ी संख्या 15556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 16 अप्रैल से प्रतिदिन बापूधाम मोतिहारी से 06.00 बजे खुलकर 06.08 बजे जीवधारा, 06.20 बजे पिपरा, 06.33 बजे चकिया, 06.45 बजे मेहसी, 07.30 बजे मुजफ्फरपुर, 07.48 बजे रामदयालू नगर, 08.45 बजे हाजीपुर, 09.00 बजे सोनपुर रूकते हुए 09.30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।


वापसी में, गाड़ी सं. 15555 पाटलिपुत्र-बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 16 अप्रैल से प्रतिदिन पाटलिपुत्र से 19.00 बजे खुलकर 19.33 बजे सोनपुर, 19.50 बजे हाजीपुर, 20.40 बजे रामदयालू नगर, 20.50 बजे मुजफ्फरपुर, 21.44 बजे मेहसी, 21.57 बजे चकिया, 22.07 बजे पिपरा, 22.17 बजे जीवधारा रूकते हुए 22.30 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी ।







