यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। भाकपा माले द्वारा ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के सरसौना पंचायत के मुर्गियाचक में लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ जनसंवाद अभियान कार्यक्रम शुक्रवार को चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण से शुरू किया गया।
मौके पर आयोजित सभा को बतौर अध्यक्ष संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड कमिटी सदस्य प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि दलित- गरीबों की रोजी-रोटी, सिर पर छत, महंगाई, रोजगार के सवाल को दरकिनार किया जाता है।

उन्होंने ग्रामीणों के बीच कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर लूट- भ्रष्टाचार जारी है। इसमें जनप्रतिनिधि एवं उनके गुर्गे की संलिप्तता है। चाहे अंचल, प्रखण्ड या थाना हो एक काम भी बिना घूस दिये नहीं होता है।

लेकिन आश्चर्य की बात है कि भाजपा समेत एक भी राजनीतिक पार्टी इसके खिलाफ बोलती नहीं है। ऐसी स्थिति में लोकतंत्र बचाने- देश बचाने- संविधान बचाने की लड़ाई गांव- टोले तक ले जाने की पहल पूरे देश में भाकपा माले कर रही है।

मौके पर माले को मजबूत करने को लेकर बड़ी संख्या में नया सदस्य बनाए जाने को लेकर 22 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस मनाने को लेकर नगर प्रखण्ड क्षेत्र के प्रत्येक गांव- टोले में लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ जनसंवाद अभियान तेज किए जाने पर जोर दिया गया।

जनसंवाद अभियान में शंकर सिंह, अनोज सिंह, शिववालक पासवान, उपेन्द्र सिंह, लिलम देवी, रधिया देवी, रजनी देवी, रीता देवी, सुनिता देवी, पिंकी देवी, कान्ति देवी, इंदु देवी, रामपरि देवी आदि शामिल हुए।







