यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महिषी पंचायत के रूपौली खुर्द वार्ड नंबर 2 में रविवार की देर रात मारपीट की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के पीछे पूर्व का विवाद एवं जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

जख्मी में विभूतिपुर रुपौली खुर्द वार्ड नंबर 2 निवासी चंदेश्वर कुमार राय, मिथिलेश कुमार राय, देवेंद्र राय, सज्जन कुमार, जय किशन राय, अखिलेश कुमार व अन्य शामिल है। बताया जाता है कि मारपीट की घटना के बाद सभी को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया, लेकिन वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है।

जख्मी ने बताया कि रविवार की रात को लोग खाना खाकर पोल्ट्री फार्म के सामने सोए हुए थे। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने जान मारने की नीयत से हमला कर दिया । हमलावर के हाथ में धारदार हथियार के अलावे लाठी व पिस्टल भी था। अचानक हुए हमला से अफरा-तफरी का माहौल हो गया । हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर सोए हुए 8 लोग को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

जख्मी ने बताया कि रविवार की रात लगभग 9:30 बजे की घटना थी। जब हम लोग खाना पीना खाकर पोल्ट्र् फ्रॉम के सामने दरवाजे पर सोए हुए थे। अचानक पड़ोसी कुछ लोगों ने बाहरी लोगों को बुलाकर जान मारने की नियत से हमला कर दिया।

जब तक हम लोग कुछ समझ पाते तब तक उन लोगों ने हम सभी लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग पहुंचे तब तक सभी हमलावर वहां से फरार हो गए।





