क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। शहर के लोहिया आश्रम में जद यू के प्रखंड अध्यक्षों एवं जद यू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की एक संयुक्त बैठक जद यू जिला अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पार्टी के प्रमंडल प्रभारी अब्दुल कयूम अंसारी ने जिले के सभी पंचायतों में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल को भीम चौपाल एवं 13 अप्रैल को संध्या में अनुसूचित जाति मोहल्ले में दीप जलाने का निर्देश दिया। जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी ने जिले के सभी प्रखंडों में 12 अप्रैल को प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं पार्टी के साथियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया।

जद यू प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय ने भीम चौपाल में पढ़ने वाले संकल्प पत्र को आज की बैठक में पढ़कर सभी साथियों को संकल्प दिलाया। बिहार प्रदेश जद यू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी ने विभूतिपुर प्रखंड में अशोक पटेल, दलसिंहसराय प्रखंड में घनश्याम दास, एवं शिवाजी नगर में किशोरी प्रसाद सिंह को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया।


इस बैठक में प्रो तकी अख्तर, राजगीर राम, अनस रिजवान, धर्मदेव कुशवाहा, विजय यादव, रंधीर कुमार, अमित सिंह गुल्लु, रामाश्रय प्रसाद सिंह, डॉ समर्पण कुमार, अखिलेश सिंह, कृष्णदेव राय, संजीव कुशवाहा, कैलाश राय, राम नारायण सिंह, अरुण शेखर कुंवर, सर्वेदु कुमार, ललन महतो, सिंघेश्वर दास, कृष्णदेव पासवान, उमेश राम रामदेव महतो, प्रेम पासवान, रामवृक्ष राम, लालन सदा, जितेंद्र राम, जीतेश चौधरी, राम दास रजक, महेश राम भारती आदि उपस्थित थे।






