समस्तीपुर डीईओ से मिला शिक्षा विकास परिषद मोरदीवा का प्रतिनिधि मंडल

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। शिक्षा विकास परिषद मोरदीवा, केवस निजामत छतौना का प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर से मुलाकात कर अपने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति एवं समिति का उदेश्य से अवगत कराया गया।

उनके द्वारा इस पहल को सराहा गया और पूरा अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है। लालबाबू महतो के द्वारा स्कूल प्रबंधन कमिटी के अध्यक्ष मो. सोहेब सदस्य बिहार विधान परिषद से दूरभाष पे वार्तालाप हुई।

उनको भी स्कूल के वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया।उनके द्वारा भी आश्वाशन दिया गया की स्कूल पे आकर स्तिथि कि समीक्षा की जाएगी।

इस प्रतिनिधि मंडल में अमर कुमार सिंह अध्यक्ष, अशोक मेहता सचिव, लालबाबू महतो, राजीव कुमार राय मुखिया, मोइन खां, फैज आलम, हीरो खान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *