बड़ागांव में पुलिस एनकाउंटर में फरार लालन के घर यूपी पुलिस ने चिपकाया दूसरी बार इश्तेहार,

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। पिछले वर्ष नवंबर 2022 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मोहिउद्दीन नगर के मौके से फरार हुआ लालन सिंह की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गुरुवार को मोहनपुर के आनंद गोलवा गांव पहुंचकर दूसरी बार लालन सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। उक्त एनकाउंटर में उसके दो भाई मारा गया था।


इस दौरान यूपी पुलिस ने थाली बजाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया और बताया कि गत 22 नवंबर को तीनों भाइयों ने मिलकर पुलिस के साथ एनकाउंटर किया था जिस एनकाउंटर में रजनीश सिंह उर्फ बबुआ सिंह तथा मनीष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि ललन सिंह वहां से फरार हो गया था। घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया था। ललन सिंह पर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा है। एक माह तक कोर्ट में सरेंडर नहीं किया अथवा पुलिस के सामने गिरफ्तारी नहीं दी तो उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी

मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2017 को बाढ़ में बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान बैंक के गार्ड योगेश्वर पासवान, सुरेश सिंह और वाहन चालक अजीत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बदमाशों से 45 लाख रुपए बरामद कर लिया था। उससे पहले इन बदमाशों ने वर्ष 2016 में बिहार में दो दरोगा की हत्या और एक जमादार को गोली मारकर तीन सरकारी पिस्टल और एक रिवाल्वर लूट ली थी।

रजनीश, मनीष और लल्लन 9 सितंबर 2022 को पटना की बाढ़ जिला अदालत के टॉयलेट की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। तभी से बिहार पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पटना से भाग कर तीनों भाई वाराणसी में मंडुवाडीह क्षेत्र में शरण लिए हुआ था।

यूपी यूपी पुलिस के पुलिस निरीक्षक विशाल कुमार सिंह, पंकज कुमार व मोहद्दीनगर थाने के एएसआई सोनू कुमार ने दूसरी बार इश्तेहार चिपकाया है। इससे पहले 22 फरवरी 2023 को इश्तेहार चिपकाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *