दलसिंहसराय के सत्यम को मैट्रिक बोर्ड में मिली सफलता, मिला 418 अंक

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम को देखकर छात्र एवं उनके परिजन काफी गदगद हैं। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के राजकीय उम कमरांव के छात्र सत्यम कुमार को मैट्रिक की परीक्षा में 418 अंक मिला है। कमरांव निवासी अमित कुमार झा एवं बेबी कुमारी के पुत्र सत्यम कुमार ने ग्रामीण परिवेश में रहकर अपनी पढ़ाई करते हुए गांव व स्कूल का नाम रौशन किया है।

सत्यम को हिन्दी में 91, संस्कृत में 87, गणित में 68, विज्ञान में 87, सोशल साइंस में 85 अंक मिला है। मैट्रिक परीक्षा का परिणाम आते ही शिक्षकों एवं परिजनों के द्वारा सत्यम को मुंह मीठाकर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

परिजनों ने सत्यम को मिठाई खिलाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ बहुत कम ही समय में मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित कर छात्रों के आगे की पढ़ाई का रास्ता प्रशस्त करने के लिए बिहार सरकार एवं उनकी टीम को भी परिजनों ने साधुवाद दी है।

बता दें कि बिहार बोर्ड की परीक्षा में समस्तीपुर जिले के ग्रामीण परिवेश में रहने वाले छात्रों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। जिसके कारण बिहार में स्टेट टॉपर में समस्तीपुर के सात छात्र शामिल है। जिन्होंने ने एक से दस के बीच अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *