रंगदारी नही देने पर घर मे घुसकर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन जख्मी

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी के सारी गांव में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने अमीरी राय के घर में घुसकर जम कर मारपीट की गई। घटना में गृह स्वामी अमीरी राय सहित उनके परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गृहस्वामी अमिरी राय ने बताया कि घटना के दौरान महिलाओं के गले से जेवर भी छीन लिया गया। घर में रखे सामान एवं वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

मारपीट की घटना में अमीरी राय सहित उनकी पत्नी शर्मिला देवी, पुत्री बॉबी कुमारी, दीप कुमारी, पुत्र राहुल कुमार आदि जख्मी है।

पीड़ित ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनसे रंगदारी मांगी जा रही थी। जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने योजना बनाकर गुरुवार की रात घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। हरवे हथियार से लैस होकर उनको एवं उनके परिजनों पर हमला कर दिया गया। जिसमें सभी लोग जख्मी हो गए।

इस घटना में लाठी डंडे से वाहनों को क्षतिग्रस्त करने एवं हाथापाई करने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग बाइक को लाठी-डंडे से मारकर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं वहीं आपस में हाथापाई भी करते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *