यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
मधुबनी। मधुबनी में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं से मधुबनी के लोग काफी दहशत में जी रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र का है जहां घर लौट रहे शिक्षक को गोलियों से भून डाला। जिसके कारण शिक्षक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। मृतक की पहचान बासोपट्टी थाना के इजोत गांव के सरोज ठाकुर (35) के रूप में की गयी है। घटनास्थल से पुलिस ने छात्रों का बरामद किया है, जब शिक्षक के शरीर में तीन जगह गोली मारी गई है।

बताया जाता है कि मृतक शिक्षक रीजनल सेकेंड्री स्कूल, मधुबनी के शिक्षक थे। जिसे बुधवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षक को 3 गोली मारी गयी है। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घाषित कर दिया।

उक्त घटना अरेर थाना के लोहा- कपसिया गांव के बीच नहर किनारे मुसहरी टोल के निकट की है। अरेर थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने बताया कि शिक्षक ट्यूशन पढ़ाकर मधुबनी लौट रहा था। घटना स्थल से पुलिस ने 6 खाली खोका बरामद की है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इधर घटना की सूचना मिलते हैं शिक्षक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के पीछे का कारण की तलाश में पुलिस भीबजुटी हुई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस भी परिजनों के बयान का इंतजार में है, ताकि इस घटना के पीछे का कुछ सुराग मिल सके।

बता दें कि इन दिनों मधुबनी जिले में भी अपराधिक घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस के लाख दावे के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर निकल जा रहा है। पुलिस के दावे है कि पुलिस लगातार गश्त कर रही है इसके बावजूद अपराधी घटना को अंजाम देकर कैसे निकल जा रहे हैं।





