हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहीं क्लीक करें
समस्तीपुर। अगर आप समस्तीपुर शहर में गले में सोने का चैन या हाथ में मोबाइल लेकर सड़क पर निकलते हैं तो सावधान रहें। वरना किसी भी समय बाइक सवार उचक्कों के द्वारा गायब किया जा सकता है। इन दिनों से शहर में चेन एवं मोबाइल स्नेचरों का आतंक मच गया है। इस गिरोह में महिला के भी शामिल होने की बात सामने आयी है। बात करते-करते बाइक सवार चेन स्नेचर आते हैं और चेन व मोबाइल उड़ाकर फरार हो रहे हैं। यह गिरोह खासकर महिलाएं एवं युवती को अपना निशाना बना रहे हैं।

ताजामामला समस्तीपुर शहर के लखना चौक के हनुमान मंदिर की है, जहां काशीपुर वीर कुंवर सिंह कॉलोनी की महिला के गले से चेन खींच कर फरार हो गया। महिला घर से बाजार जा रही थी, इसी दौरान एक अधेड़ महिला से बाइक सवार दो की संख्या में बदमाश उसकी गर्दन से चेन छीन कर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला के द्वारा नगर थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

घटना के संबंध में पीड़ित महिला के पुत्र का बताना है कि उनकी मां अपने पोते के साइकल को ठीक करवाने के लिए पहले साइकिल दुकान के पास रुकी। जहां बदमाश पहले उनके आसपास मंडराते रहे फिर जैसे ही महिला दुकान से निकल बाजार जाने के लिए टोटो में बैठ रही थी तभी बाइक सवार बदमाश उसकी गर्दन से चेन छीन कर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध महिला भी दिख रही है, जो दोनों बाइक सवार लड़के को कुछ इशारा करती दिख रही है।

बताते चलें कि इन दिनों नगर थाना क्षेत्र और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चेन और मोबाइल स्नेचरों ने आतंक मचा रखा है। जिसका आम लोग शिकार हो रहे हैं। इसमें अधिकांश मामले थाना पहुंच भी नहीं रहा है। पुलिस के सवाल जवाब से तंग आकर लोग थाना जाने से बच रहे हैं, वहीं मोबाइल के मामले में खोने का सनहा दर्ज करा दिया जाता है।

बतादें कि शहर के आदर्शनगर, आजाद चौक, सोनवर्षा चौक, बीएड कॉलेज रोड, डीआरएम चौक, माधुरी चौक रोड, रेलवे के गांधी पार्क रोड में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है। एक वर्ष पूर्व भी स्टेशन से घर लौटने के दौरान डीआरएम चौक के पास एक महिला अधिवक्ता की गले से सोने का चेन खींच लिया था। वहीं डीआरएम आवास के पास रेलवे कर्मी से 50 हजार रुपए का बैग छीन लिया गया था। लेकिन आज तक इस मामले में कोई खुलासा नहीं हुआ।





