समस्तीपुर में संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, परिजन हत्या की जता रहे आशंका

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यही क्लीक करे

समस्तीपुर। समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमदपुर वार्ड 2 में संदेहास्पद स्थिति में युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान रहमदपुर वार्ड दो के रामबाबू राय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक मनीष सोमवार की दोपहर पत्नी की फुफेरी बहन (साली) की शादी में शामिल होने पूसा गया था । देर रात करीब 12:30 बजे अपने घर लौटा। दरवाजे पर पहुंचते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। बाइक की आवाज सुनकर परिजन घर के दरवाजे के बाहर निकले तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। युवक के गले में जख्म के निशान हैं।

परिजन युवक की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल युवक की मौत के कारण का खुलासा नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते हैं मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। इसके बाद युवक के शव को जब्त कर पंचनामा तैयार किया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मुफस्सिल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इधर युवक की मौत होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना के कारण का पता भी नहीं चला है। पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *