हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यही क्लिक करें
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला युवा कॉंग्रेस कमिटी द्वारा युवा कॉंग्रेस कार्यालय मोहनपुर से आक्रोश मार्च निकाला गया। जो क्रांति होटल होते हुए अम्बेडकर स्थल पर सभा मे तबदील होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा कॉंग्रेस के एखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने की। एखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गाँधी को जिस तरह फर्जी मानहानि का मुकदमा कर के सूरत कोर्ट ने उनको 23 मार्च को 2 साल सजा सुनाते हुए उसी दिन राहुल गाँधी बेल भी दे दिया और 24 मार्च को राहुल गाँधी का सांसद से सदस्यता रद कर दिया गया।

इससे साफ जाहिर होता है कि साजिश है। अगर निचली अदालत किसी को सजा सुनाती है तो उनको ऊपरी अदालत में जाने के लिये 30 दिनों का समय दिया जाता है। जो उनको समय नही दिया गया। और अनं फानन में उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। जो सारा सरी गलत है। ये लोक तंत्र कि हत्या है।

राहुल गाँधी ने अगर अडानी की 20 हजार करोड़ कि घोटाले कि जाँच जेपीसी से जांच कि माँग नही करते तो उनकी सदस्यता नही जाती। ये कही न कही मोदी सरकार अडानी को बचाने कि प्रयास कि जारही है। अगर आप सही है, तो इसकी जाँच जेपीसी से जांच करवा लीजये दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जो भी विपक्षी पार्टियों द्वारा इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगी उसको इसी तरह केस में फसा कर जेल में भेजने का काम करेगी।

जब तक सरकार राहुल गाँधी कि सदस्यता वापस नही लेंगी तब तक युवा कॉंग्रेस सड़क से सांसद तक लड़ने का काम करेंगी। मौके पर राजन कुमार समस्तीपुर बिधान सभा अध्यक्ष मनीष कुमार, सुशील कुमार राय, पिंकू पासवान डोमेन राय, बृजेश यादव, बालमुकुंद संजय राय, गुड्डो कुमार, मो नौशाद, मो अरवाज, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र पासवान आदि उपास्थि थे।






