बोलेरो और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में छात्र की मौत

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहीं क्लिक करें

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती वैशाली जिले के बलीगांव थाना क्षेत्र के चकदोहोरी गांव के पास सोमवार को बोलेरो और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी। इसमे समस्तीपुर लौट रहे एक छात्र की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक छात्र की पहचान समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी क्षेत्र के नारायणपुर खेड़ी गांव निवासी असर्फी पासवान का 19 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार  के रूप में की गई है।  पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


घटना के संबंध में बताया गया है कि सन्नी सोमवार सुबह बाइक से ही वैशाली के चकदोहोरी गांव से वापस समस्तीपुर अपने गांव नारायणपुर लौट रहा था। इसी दौरान चकदोहरी गांव के पास समस्तीपुर की ओर से तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। आनन-फानन में सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग उसे पटना के एक निजी क्लीनिक में ले गए। लेकिन वहां छात्र की मौत हो गई।

मौत के बाद परिजन शव को लेकर समस्तीपुर लौट आए ।उधर जब इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने शव को जप्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। बताया गया है कि सन्नी स्नातक का छात्र था और पढ़ाई के सिलसिले में ही वह वैशाली की ओर गया था।

बताया जाता है कि वह पढ़ाई के साथ कामकाज भी करता था। शव पहुचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के युबक की मौत की सूचना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *