कोडरमा- झरही रेलखंड पर 27 मार्च को किया जायेगा सीआरएस निरीक्षण व स्पीड ट्रायल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लीक करे

हाजीपुर।  65 किमी लंबे कोडरमा-तिलैया नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित 17 किमी लंबे कोडरमा-झरही रेलखंड पर दिनांक 27 मार्च को संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी परिमंडल, कोलकाता द्वारा निरीक्षण किया जायेगा तथा एवं निरीक्षण के उपरांत विशेष ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल किया जायेगा।

अतः सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उक्त निरीक्षण के दौरान रेलवे लाईन से दूर रहें। इसकी अवहेलना करने पर यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसके लिए रेल प्रशासन जिम्मेवार नहीं होगा।

विदित हो कि 65 किमी लंबे कोडरमा-तिलैया नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत 24 किमी लंबे तिलैया से खरौंध तक निर्माण कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है तथा 17 किमी लंबे कोडरमा से झरही तक का निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात दिनांक 27 मार्च 23 को सीआरएस निरीक्षण किया जायेगा। शेष बचे झरही से खरौंध तक का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *