इंटर साइंट जिला टॉपर को खानपुर में किया गया सम्मानित, इनामों की बौछार

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लीक करें

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर परीक्षा 2023 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान इंटर साइंस में 461 अंक लेकर जिला में टॉप रैंक लाने वाले छात्र फूल कुमार को वारिसनगर विधायक अशोक कुमार, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, बीडीओ गौरी कुमारी, मुखिया रुचि कुमारी ने सील्ड, मेडल, प्रशस्ति पत्र के साथ पाग चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ई शशि रंजन ने की। जबकि संचालन शिक्षक लाल बाबू ने किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि ज्ञान की हमेशा पूजा होती है। इसीलिए खूब मेहनत कर पढ़िए और देश के विकास में अपना योगदान दीजिए। स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि गरीब का बेटा मेहनत के बल पर जिला में टॉप किया है। अन्य बच्चों इनसे सीख लेने की जरूरत है।


बच्चों को संबोधित करते हुए बीडीओ गौरी कुमारी ने कहा कि कीचर में कमल जैसी लोकोक्ति को चरितार्थ किया है फूल कुमार ने। इस अवसर पर बीडीओ गौरी कुमारी, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह और मुखिया रुचि कुमारी ने टॉपर छात्र फूल कुमार को निजी कोष से पांच-पांच हजार रुपए देने की घोषणा किए। वहीं इंजीनियर शशि रंजन ने लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपए देने की बात कही। साथ ही शिक्षक बाबुल कुमार और अमनदीप कुमार ने 11-11 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। चार सौ से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को अतिथि के हाथों सील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया।


जिसमें अवंतिका कुमारी 429, उषा कुमारी 426, निभा कुमारी 420, सुधांशु कुमार 418, गोविंद कुमार 418, सूर्यकांत कुमार 417, आशीष कुमार 408, सान्या कुमारी 408, राजा बाबू 405, रौशनी कुमारी 404, रौशन कुमार 402, प्रियांशु कुमारी 401, हरिओम कुमार 400 अंक लाने पर इन्हें सम्मानित किया गया।


मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह, पंसस शोभा देवी, पैक्स अध्यक्ष चंद्रभूषण गुप्ता, उप मुखिया राजेश साह, शिक्षक महेश प्रसाद यादव, रुदल कुमार, प्रदीप कुमार, चंदन कुमार, यशवंत शर्मा, अरविंद कुमार राम, अमनदीप कुमार, विक्की कुमार, बाबुल कुमार, अवधेश कुमार, सरिता कुमारी सहित सैकड़ों बच्चे और अविभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *