हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां करे क्लिक
समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य पथ पर दूमदूमा पुल के पास पिकअप लूट की योजना बना रहे 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में एक कुख्यात अपराधी अंकित कुमार बताया गया है। बदमाशों के पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, 8 गोली के अलावा चार बाइक बरामद की गई है। इस संबंध में एसपी विनय तिवारी का बताना है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कल्याणपुर के दूमदूमा पुल के पास बदमाश पिकअप लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर जिला पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो पुलिस टीम को देख बदमाश वहां से भागने लगे।

भाग रहे बदमाशों को खदेड़ कर पुलिस टीम ने 8 लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में एक कुख्यात कल्याणपुर थाना के वासुदेवपुर का अंकित कुमार है। इसके अलावे वासुदेवपुर का सुमित कुमार, मुक्तापुर का आर्यन राज, मूसेपुर का विवेक कुमार, अकबरपुर का सूरज कुमार, वासुदेवपुर का अविनाश सिंह कुशवाहा, वारिसनगर मथूरापुर का राजा कुमार व खानपुर के टेढ़ा का दिलखुश कुमार शामिल है।

एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में बदमाशों ने
गोपालपुर पेट्रोल पंप लूट की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है । एसपी का बताना है कि गिरफ्तार किए गए बदमाश एक माह पूर्व हुए कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में पेट्रोल पंप लूट की घटना में भी शामिल थे। उस घटना में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले शिव शंकर नामक युवक ने लाइनर की भूमिका निभाई थी। बदमाशों के पास से कुछ राशि भी बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी होने से पिकअप लूट की घटना टल गई है।







