जोमैटो डिलेवरी ब्याय लूटकांड का खुलासा, टॉप टेन में शामिल सहित तीन गिरफ्तार

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लिक करें
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र में जोमैटो डिलेवरी ब्याय से बाइक व मोबाइल लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि होली से पूर्व पांच मार्च की रात मथुरापुर ओपी में पेट्रोल पंप से आगे जोमैटो डिलेवरी ब्यॉय के साथ पिस्टल के बल पर लूटपाट की घटना हुई थी। इसमें तीन बदमाशों ने डिलेवरी ब्याय की बाइक व मोबाइल लूट लिया था। जिसके बाद इसका उद्भेदन को लेकर पुलिस अधिकारियों की टीम बनायी गयी थी। छापेमारी टीम में मथुरापुर ओपी अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन, कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार, डीआईयू के अखिलेश कुमार एवं मथुरापुर के सिपाही मुन्ना यादव शामिल थे।

जोमैटो डिलेवरी बॉय लूटकांड में अपराधी के टॉप टेन की सूची में शामिल सहित 3 गिरफ्तार

 

पुलिस टीम ने घटना के 16 दिनों में मामला का उद्भेदन करते हुए उसमें शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें उजियारपुर के चांचदौर हरिमटोला के मो. समीर उर्फ बबू, कल्याणपुर थाना के अजना के विक्की कुमार एवं मंजिल मुबारक के मो. दिलशान को गिरफ्तार किया गया है।

इसके पास से पुलिस ने लूटी बाइक, लूटे मोबाइल भी बरामद किया है। एसपी ने बताया कि लूट मामले में गिरफ्तार उजियारपुर थाना के रहिमपुर टोला चांदचौर के मो. अरशद का पुत्र मो. समीर जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल है।

गुप्त सूचना के आधार पर इसे कल्याणपुर थाना के मंजिलमुबारक से गिरफ्तार किया गया। इसके विरुद्ध नगर थाना में दो, खानपुर थाना में एक व ताजपुर थाना में एक मामला पूर्व से दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *