जब पटना जंक्शन पर लगे टीवी स्क्रीन पर चलने लगा अश्लील वीडियो

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। पटना जंक्शन पर उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब स्टेशन पर लगे एलईडी टीवी पर अश्लील फिल्म प्रसारित होने लगी। इसके कारण बच्चों एवं महिलाओं के साथ इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी शर्मसार होना पड़ा। इसके कारण वहां के यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों के दी। इसके बाद लगभग 3 मिनट के बाद सभी टीवी को बंद किया गया। जानकारी के अनुसार पटना जंक्शन पर रविवार की सुबह ट्रेन सैकड़ों यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जनक्शन के प्लेटफार्म पर लगे दर्जनों टीवी स्क्रीन पर अचानक विज्ञापन की जगह अश्लील फिल्म का प्रसारण होने लगा। इससे आक्रोशित यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी व आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने तत्काल संबंधित एजेंसी को फोन कर इसका प्रसारण बंद कराया। इससे पहले करीब तीन मिनट तक अश्लील फिल्म चलती रही।

मामले की जानकारी मिलने पर एजेंसी के कर्मचारी मौके से भाग निकले। इधर, रेलवे के वाणिज्य विभाग ने संबंधित एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं, डीआरएम प्रभात कुमार ने एजेंसी संचालक पर जुर्माना , उसे काली सूची में डालने और उसके साथ हुए करार समाप्त करने का आदेश दिया है। कुछ अधिकारी सुबह 9.56 बजे से 9.59 बजे तक केवल प्लेटफॉर्म संख्या दस पर ही अश्लील फिल्म प्रसारित होने की बात कह रहे हैं। जबकि, यात्रियों ने एक नंबर प्लेटफॉर्म पर भी इसके प्रसारण की सूचना आरपीएफ को दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *