समस्तीपुर। पोदार इंटरनेशनल स्कूल समस्तीपुर द्वारा पर्यावरण को बिना क्षति पहुँचाए प्राकृतिक वस्तुओं के प्रयोग पर आधारित एक परिवर्तन रैली निकाली गई। इस परिवर्तन रैली को आशा सेवा संस्थान’ के सचिव अमित कुमार वर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य परवीन कुमार जेयर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रैली को संबोधित करते हुए आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा की हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक संपदाओं को हानि नहीं पहुंचाना चाहिए क्योंकि इससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ जायेगा।विद्यालय के प्राचार्य परवीन कुमार जेयर ने कहा की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक संपदाओं एवं उसके सदुपयोग के प्रति जागरूक करना है। हमें चाहिए की वातावरण को संरक्षित करें तथा उसे जीवन के अनुकूल बनाए रखें क्योंकि पर्यावरण और प्राणी एक-दूसरे पर आश्रित हैं। अधिक जनसंख्या, जल साइंटिफिक इश्यूज, ओजोन डिप्लेशन, ग्लोबल वार्मिंग से लेकर वनों की कटाई, डिजर्टिफिकेशन और प्रदूषण तक, ये मानव जाति के लिए गंभीर खतरा हैं।

पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य चंदन कुमार चौधरी, जनरल मैनेजर बिहार परिक्षेत्र सुभाष सिंह, स्कूल गतिविधि समन्वयक निरंजन शर्मा व विद्यालय के अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे। बताते चलें की यह रैली डीआरएम कार्यालय से प्रारंभ होकर पुलिस अधीक्षक आवास, गोलंबर होते हुए पटेल मैदान तक चली। रैली में विद्यालय के सैंकड़ों बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्टेडियम मार्केट स्थित गोलंबर के निकट लागों में पर्यावरण को बिना क्षति पहुँचाए प्राकृतिक वस्तुओं के प्रयोग संबंधी संदेश भी दिया गया।







