पटना से हावड़ा के लिए एक जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। होली के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना से हावड़ा के लिए 19 एवं 26 मार्च (रविवार) को 01 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। उक्त जानकारी ईसीआर के सीपीआरओ बीरेंद्र कुमार ने दी।

गाड़ी संख्या 02024 पटना-हावड़ा सुपरफास्ट होली स्पेशल दिनांक 19 एवं 26 मार्च (रविवार) को पटना से 05.30 बजे प्रस्थान कर 05.43 बजे पटना साहिब, 06.08 बजे बख्तियारपुर, 06.20 बजे बाढ़, 06.45 बजे मोकामा, 06.52 बजे हाथीदह, 07.13 बजे लखीसराय, 07.36 बजे जमुई, 08.21 बजे झाझा, 08.59 बजे जसीडीह, 09.20 बजे मधुपुर, 09.52 बजे जामताड़ा, 10.06 बजे चितरंजन, 10.39 बजे आसनसोल एवं 11.15 बजे दुर्गापुर रूकते हुए 13.25 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 02023 हावड़ा-पटना सुपरफास्ट होली स्पेशल दिनांक 19 एवं 26 मार्च (रविवार) को हावड़ा से 14.15 बजे प्रस्थान कर 16.08 बजे दुर्गापुर, 16.40 बजे आसनसोल, 17.14 बजे चितरंजन, 17.30 बजे जामताड़ा, 18.01 बजे मधुपुर, 18.26 बजे जसीडीह, 19.30 बजे झाझा, 19.50 बजे जमुई, 20.18 बजे लखीसराय, 20.38 बजे हाथीदह, 20.52 बजे मोकामा, 21.10 बजे बाढ़, 21.30 बजे बख्तियारपुर एवं 22.03 बजे पटना साहिब रूकते हुए 20.30 बजे पटना पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *