समस्तीपुर। नैक सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए अति आवश्यक है। इसके बिना न तो शिक्षक की पहचान , न छात्र छात्राओं की पहचान और न ही संस्थानों की पहचान। अपनी पहचान के लिए ही सही , नैक मूल्यांकन आवश्यक है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नैक से मूल्यांकित होना जरूरी है। उक्त बातें आज बलिराम भगत महाविद्यालय, समस्तीपुर में नैक की कार्यशाला में बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद् के शैक्षणिक सलाहकार प्रो एन के अग्रवाल ने कही। आज समस्तीपुर जिला के सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं के लिए नैक की कार्यशाला बलिराम भगत महाविद्यालय में आयोजित की गई थी।

कार्यशाला में प्रो अग्रवाल ने कहा कि सभी संस्थानों को हर हालत में नैक से मूल्यांकित होना जरूरी है क्योंकि इसके बिना आपको किसी भी प्रकार का अनुदान नही मिलेगा, कई सुविधाओ से हाथ धोना पड़ सकता है। नैक करवाना कोई कठिन काम नहीं है। ये बहुत ही आसान है। व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना ही इसका काम है। सभी कारक को व्यवस्थित तरीके डॉक्यूमेंटेशन कर इसे आसानी से कर सकते हैं। इससे संस्थाओं को अपनी ताकत, कमजोरी, अवसर, चुनौती को जानने का मौका मिल जाता है। बाहर के अच्छे संस्थान बिना नैक मूल्यांकित संस्थान से पास छात्रों का नामांकन भी नही लेते हैं। नैक के सात महत्वपूर्ण कारक है जिसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इससे संस्थाओं में सुधार अपने आप दिखने लगेगा।
प्रो अग्रवाल ने कहा कि महामहिम से लेकर राज्य सरकार लगातार इसपर ध्यान दे रही है। इसके लिए लगातार कार्यशाला आयोजित की जा रही है। संस्थानों को जागरूक किया जा रहा है। सभी संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इसी का परिणाम है कि आज यहां जिले के नोडल अधिकारी बलिराम भगत महाविद्यालय,समस्तीपुर के प्रधानाचार्य डा बिरेद्र चौधरी ने ये कार्यक्रम आयोजित किया है, ये धन्यवाद के पात्र हैं। कार्यक्रम में डॉक्टर प्रणव कांति, सलाहकार, विहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद् भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र चौधरी ने अपने स्वागत भाषण से किया। उन्होंने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज की कार्यशाला काफी महत्वपूर्ण है। नैक से डरने की नही बल्कि करने की जरूरत है।
उन्होंने आगे बढ़कर इसमें भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में समस्तीपुर कॉलेज , समस्तीपुर, आर एन ए आर कॉलेज, समस्तीपुर, आर बी कॉलेज, दलसिंगसराय, डॉ एल के भी डी कॉलेज, ताजपुर, वूमेंस कॉलेज, समस्तीपुर, जी के पी डी कॉलेज, कर्पूरीग्राम, बी आर बी कॉलेज के प्रतिनिधि उपस्थित थे। खुर्शीद अहमद खान, संतोष कुमार, दीपक कुमार नायर, राजकिशोर, रजत शुभ्रा दास, उदय कुमार, विजय कुमार गुप्ता, एस एन ठाकुर, हरिनारायण ,डॉक्टर शशि भूषण कुमार शशि आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।







