चलती ट्रेन से युवक को फेके जाने में आया नाया मोड़, एसपी ने कहा नहीं हुई घटना

हाजीपुर रेलखंड पर चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने के दौरान युवक को फेंके जाने के मामले में नाया मोड़ आ गया है। मुजफ्फरपुर रेल एसपी ने ऐसी कोई घटना होने से इंकार किया है। इस संबंध में एसपी के द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि हाजीपुर जीआरपी के द्वारा उक्त घटना की जांच व जख्मी से पूछताछ की गयी। जख्मी आशीष कुमार समस्तीपुर जिले के मोहीउद्दीननगर थाना के मोहीउद्दीनगर वार्ड 12 का निवासी है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह 14 मार्च को लुलिधयाना से जन साधारण एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। 16 मार्च को हाजीपुर पहुंच कर मोहीउद्दीननगर जाने के लिए सवारी गाड़ी पर सवार हो गया। इसी दौरान लुधियाना से बैंक वाले का फोन आया तो में खड़ा होकर बात करने लगा। सीट गेट के बगल में ही था। इसी दौरान मुझे चक्कर आ गया और मैं चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। गिरने के कारण चोटिल व बेहोश हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने देखकर मुझे रेलवे लाइन से बगल हटाया और पुलिस को सूचना दिया। तब पुलिस आकर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गयी। इसके दौरान ही पुलिस ने मेरे परिजनों को भी सूचना दी। मेरे परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पैसेंजर ट्रेन में मेरे साथ कोई मारपीट या मोबाइल छीनने या धक्का देने की कोई घटना नहीं हुई। चक्कर आने तथा बेहोश होने केकारण ट्रेन से गिरकर चोटिल हो गया। मेरा मोबाइल भी मेरे ही पास है। एसपी ने कहा ऐसी कोई घटना नहीं घटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *